बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी पर्सनल फाइनेंस की बहुत अच्छी पुस्तक है, इस पुस्तक को George S Clason ने लिखा है. इस पुस्तक की सबसे अच्छी बात है कि लेखक ने पर्सनल फाइनेंस की कठिन भाषा को बहुत सरल भाषा मे लिखा है. आइये इस बुक के नोटस को देखते है-
- धन से सांसारिक सफलता का आकलन किया जाता है।
- धन से इस दुनिया की सारी अच्छी चीज़ों का आनंद लिया जा सकता है।
- धन उन लोगों के पास आसानी से आता है, जो इसे हासिल करने के आसान नियमों को जानते हैं। - आज भी धन के नियम वही हैं, जो छह हज़ार साल पहले बैबिलॉन के अमीर लोगों के समय थे।
1. सबसे पहले अपने को भुगतान करे - हम किसके लिए काम करते है अपने लिए या दुसरो के लिए. अर्थात अगर आप महीने मे 10000 कमाते है और उसमे से 5000 मकान मालिक को मकान का किराया दे देते है तो आपने 15 दिन मकान मालिक के लिए काम किया. इसी तरह अगर आप कुछ नही बचाते है तो आप ने दुसरो की गुलामी की. इसीलिए अपना बजट इस प्रकार बनाये
-अपनी कमाई से 10% अपने आप को दे और अपने retirement के लिए निवेश करे.
-अपनी कमाई का 20% कर्ज चुकाने मे और जब कर्ज खत्म हो जाए तो अच्छा जीवन यापन मे करे. -अपनी कमाई का 70% अपने घर खर्च मे करे.
2. खर्च को नियंत्रित करे - अक्सर होता है कि जब आपकी बचत बढ़ती है तो आप अपने खर्च को बढ़ाते जाते है और दिखावा करते है, आपको दिखावा नही करना चाहिए जो खर्च जरूरी हो उसी पर खर्च करे, आपका बचाया हुआ पैसा आपके बुरे वक़्त मे आपके काम आयेगा. अपनी आमदनी के हिसाब से ज़िंदगी गुज़ारें। बहुत ज़्यादा कंजूस न बनें, न ही ख़र्च करने से डरें। ज़िंदगी बहुत अच्छी है और ज़िंदगी में ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं, जिनका आनंद लिया जाना चाहिए।
3. अपने धन को कई गुना बढ़ाये - अगर आप पैसे को काम पर नही लगाते तो आप कंजूस बने रहेंगे. पैसों को निवेश करे जिससे पैसों के बच्चे हो और उसके बाद उन बच्चो के भी बच्चे हो. अर्थात आपके पैसों की कंपाउंडिंग ग्रोथ हो. जिससे एक दिन ऐसा आ जाए कि आपको काम भी न करना पड़े.
4. अपनी पूंजी की रक्षा करे- निवेश करते समय यह ध्यान दे कि हम अपने पैसे को सही जगह करे. इसके लिए बुद्धिमान लोगों से सलाह लें। धन संबंधी काम करने वाले लोगों से सलाह लें। जिससे आपकी मेहनत का पैसा बचा रहे.
5. अपना घर को लाभकारी निवेश बनाये - अव आपके पास इतना पैसा इकट्ठा हो गया होगा कि आप अपना घर आसानी से बनवा सके. सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिएआपको घर अवश्य बनाना चाहिए.
6. अपनी आमदनी को सुरक्षित करे - इंसान को अपने भविष्य या बुढ़ापे के लिए उचित आमदनी की व्यवस्था कर लेना चाहिए। इसके अलावा उसे इस बात की भी व्यवस्था कर लेना चाहिए कि अगर वह इस दुनिया में न रहे, तो भी उसके परिवार को सहारा तथा आराम मिलता रहे।
7. अपनी आमदनी की क्षमता बढ़ाएँ - अपने पैसों को ऐसी जगह लगाए जिससे आय के एक से अधिक स्रोत बने. आय के कई स्रोत बनाने से यह लाभ होगा कि कभी किसी कारण आपकी आय का एक स्रोत बंद भी हो जाए तो अन्य स्रोत से पैसा आता रहे और जीवन मे कोई कमी न रहे.
कभी आप अमीर लोग को देखते होंगे तो सोचते होंगे कि ये लोग कितने भाग्यशाली है. आपकी यह हमेशा सही नही होगी. कई अमीर लोग अपनी मेहनत के बल पर अमीर बनते है. लेखक कहता है कि किस्मत की देवी सभी के पास जाती है जो व्यक्ति आलसी होता है वह अवसरों के साथ टाल मटोल करता है उस पर देवी कम मेहरबान होगी लेकिन जो व्यक्ति मेहनत करेगा उस पर देवी ज्यादा मेहरबान होगी. सौभाग्य की देवी कर्मशील व्यक्तियों पर कृपा करती हैं.
Comments
Post a Comment